फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस कंडक्टर की पीटकर हत्या, शव जंगल में फेंका

विज्ञापन
Bus conductor beaten to death, body thrown in forest - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। प्राइवेट बस कंडक्टर की पीट पीटकर हत्या कर शव उमरेहडा के जंगल में फेंक दिया। परिजनों ने बस मालिक और ड्राइवर पर हत्या का आरोप लगा थाने में जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बिसंडा कस्बा निवासी राजू (42) बिसंडा के कुच्छू सिंह की बस में कंडक्टर थे। सिंहपुर से बांदा बस में चलते थे। बुधवार को राजू का शव उमरेहडा के जंगल में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान करवाई। शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनके दो बेटियां व एक बेटा है। शरीर पर चोट के निशान देख भतीजे राहुल ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।
बताया कि चाचा अक्सर दो-दो दिन घर नहीं आते थे। देर हो जाने के कारण कभी बांदा में तो कभी बस मालिक के यहां रुक जाते थे। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने थाने में हंगामा किया और बस मालिक व ड्राइवर पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिसंडा थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय का कहना है कि बस मालिक और बस के ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें