बांदा। एक बार फिर बुंदेलियों पर भगवा रंग सिर चढ़कर बोला। यहां अन्य दलों पर भाजपा भारी पड़ी, लेकिन पिछले चुनाव की तुलना में इस बार भाजपा का ग्राफ गिरा है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में सभी 13 सीटें भगवामय हुई थीं, जबकि अबकी बार भाजपा को तीन सीटें गंवानी पड़ी हैं। तमाम कोशिशों के बाद भी बसपा और कांग्रेस को बुंदेलियों ने पूरी तरह से नकार दिया। इन दोनों दलों का क्षेत्र में खाता भी नहीं खुल पाया।
बांदा, चित्रकूट और में एक-एक सीट भाजपा के हाथ से निकल गई है। खास बात है कि प्रदेश सरकार के पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय धर्मनगरी चित्रकूट की कर्वी विधानसभा सीट से हार गए हैं। उन्हें सपा के युवा प्रत्याशी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल प्रधान ने 20 हजार से अधिक मतों से हराया। बांदा में बबेरू सीट पर कांटे की टक्कर के बाद सपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव ने भाजपा के अजय पटेल को हराया।
जालौन की कालपी सीट में भी भाजपा-सपा में कांटे टक्कर रही, लेकिन नतीजा सपा के विनय चतुर्वेदी के पक्ष में आया। पाठा क्षेत्र के मानिकपुर (चित्रकूट) में भाजपा समर्थित अपना दल प्रत्याशी सपा पर भारी पड़े। यहां से पूर्व विधायक और दस्यु सरगना रहे ददुआ के बेटे वीर सिंह पटेल सपा प्रत्याशी थे। वीर भूमि महोबा की दोनों सीटों पर कमल खिला। हमीरपुर में भी दोनों सीटों पर भाजपा ने अपना परचम लहराया। यहां अन्य दलों का सूपड़ा साफ हो गया है। इसी तरह ललितपुर की दो और झांसी की चारों सीटों पर कमल खिला है।
वर्ष 2017 में बुंदेलखंड में ये थी तस्वीर
सीट जीते दल वोट
बांदा प्रकाश द्विवेदी भाजपा 83169
बबेरू चंद्रपाल कुशवाहा भाजपा 76187
नरैनी राजकरन कबीर भाजपा 92412
तिंदवारी बृजेश प्रजापति भाजपा 82197
चित्रकूट चंद्रिका उपाध्याय भाजपा 90366
मानिकपुर आरके पटेल भाजपा 84988
महोबा राकेश गोस्वामी भाजपा 88291
चरखारी बृजभूषण राजपूत भाजपा 98360
हमीरपुर अशोक सिंह चंदेल भाजपा 110888
राठ मनीषा अनुरागी भाजपा 147526
उरई गौरी शंकर भाजपा 140485
कालपी नरेंद्र पाल भाजपा 105988
माधौगढ़ मूलचंद्र सिंह भाजपा 108737
वर्ष 2022 की तस्वीर
बांदा प्रकाश द्विवेदी भाजपा 81131
तिंदवारी रामकेश निषाद भाजपा 86812
नरैनी ओममणि वर्मा भाजपा 83263
बबेरू विशंभर सिंह सपा 79093
चित्रकूट अनिल प्रधान पटेल सपा 104721
मानिकपुर अविनाश चंद्र द्विवेदी अपना दल एस 72129
महोबा राकेश गोस्वामी भाजपा 93997
चरखारी ब्रजभूषण राजपूत भाजपा 102051
हमीरपुर सदर डॉ. मनोज प्रजापति भाजपा 105063
राठ मनीषा अनुरागी भाजपा 135105
उरई सदर गौरीशंकर वर्मा भाजपा 128644
माधौगढ़ मूलचंद निरंजन भाजपा 105161
कालपी विनोद चतुर्वेदी सपा 69060
बांदाः नरैनी सुरक्षित सीट से विजयी भाजपा प्रत्याशी ओममणि वर्मा को प्रमाण पत्र देते रिटर्निंग आफ- फोटो : BANDA
बांदाः प्रकाश द्विवेदी (बांदा) और रामकेश निषाद (तिंदवारी) को जीत की बधाई देते सांसद आरके सिंह पटेल?- फोटो : BANDA
बांदाः तिंदवारी सीट से विजयी प्रत्याशी रामकेश निषाद को माला पहनाते समर्थक। - फोटो : BANDA