बबेरू। बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के परीक्षा नियंत्रक को प्राचार्य के माध्यम से ज्ञापन भेजा। परीक्षा परिणाम में शीघ्र सुधार कराने की गुहार लगाई। कहा कि फेल होने से छात्रों का साल बर्बाद हो जाएगा।
सुकदेव सिंह लवकुश महाविद्यालय बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि जंतु विज्ञान के प्रश्न पत्र में सभी छात्रों के उसी विषय में बैक लगने के कारण बताए जाएं। ताकि छात्र-छात्राओं का वर्ष बर्बाद होने से बच सके और वे अगली परीक्षा में भाग ले सकें। आरोप लगाया कि इसके पहले यूनिवर्सिटी को भेज गए ज्ञापन को लेकर अभी तक कोई जवाब नहीं आया। इस दौरान छात्र शिवानी तिवारी, रिया सेन, दिपाली यादव, मानसी,आदित्य सोनी, निधि पटेल, दीपक, रवि कुमार, रूचि, रुदेश, अंशिका आदि छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य से शीघ्र रिजल्ट मे सुधार कराने की मांग की।-(संवाद)