फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मेधावी छात्र-छात्राओं को बीएसए ने दिया प्रशस्तिपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बड़ोखर खुर्द ब्लॉक संसाधन केंद्र सभागार में मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को प्रशस्तिपत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बीएसए प्रिंसी मौर्य ने उच्च प्राथमिक विद्यालय कनवारा-2 की छात्रा नैंसी, उच्च प्राथमिक विद्यालय हथौड़ा के छात्र अहमद,उच्च प्राथमिक विद्यालय जमुनीपुर के रोहित, उच्च प्राथमिक विद्यालय लुकतरा शिवा, उच्च प्राथमिक विद्यालय मवई बुजुर्ग के सूरज, शिवा, जितेंद्र व उच्च प्राथमिक विद्यालय बगना पुरवा के इच्छा सिंह, पुष्पा देवी, उच्च प्राथमिक विद्यालय मटौंथ के छात्र सोमिल को प्रशस्ति पत्र मेडल से सम्मानित किया।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ से नोटबुक बंडल व बीआरसी की ओर से पानी की बोतल एवं ज्योमेट्री बॉक्स व शील्ड देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में बड़ोखर खुर्द ब्लाक संघ अध्यक्ष भुनेंद्र यादव,मंत्री राजेश द्विवेदी,रंजना सिंह, शुशील मिश्र व शिवप्रकाश, विनोद शिवहरे सहित सभी एआरपी व संकुल शिक्षक उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें