फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी से अभद्रता पर दुल्हन ने लौटाई बारात

Fri, 08 May 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
खाने के कौर खिलाते समय भाभी की अंगुली काटने वाले दूल्हे से कन्या ने शादी से इंकार कर दिया। बात बढ़ी तो लड़की पक्ष के लोग दुल्हन के साथ खड़े हो गए और बारातियों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों ने अपना-अपना लेन-देन वापस कर दिया।
विज्ञापन


कसबे में गुरुवार को जगदेव साहू की पुत्री राधा की शादी चटगन गांव निवासी बच्चा साहू के पुत्र रामभजन के साथ तय थी। गाजेबाजे के साथ वधू पक्ष के दरवाजे पर रात को बारात आ गई। द्वारचार के दौरान कन्या पक्ष के दरवाजे पर कुछ बारातियों ने शराब पीकर हंगामा शुरू कर दिया।

इस पर कन्या पक्ष के लोगों ने ऐतराज किया। बात बढ़ गई और मारपीट शुरू हो गई। बड़े बुजुर्गों ने समझा-बुझाकर मामला शांत किया। कुछ ही देर बाद कन्या पक्ष की कुछ महिलाएं रस्म के मुताबिक दूल्हे को लैहकौर खिलाने जनवासे गईं।
विज्ञापन


इनमें कन्या राधा की भाभी मैना भी थीं। कन्या की भाभी वर को लैहकौर खिला रही थीं कि दूल्हे ने उनके दाहिने हाथ की अंगुली काट ली। मैना की अंगुली से खून निकलने लगा। बस, इसी के बाद मामला बिगड़ गया। कन्या राधा ने यह कहते हुए शादी से इंकार कर दिया कि वह नशेबाज और अभद्र लड़के के साथ जीवन नहीं बिताएगी।
बाद में दूल्हा रामभजन और उसका पिता नशे की बात से इंकार करते रहे।

साथ ही खेद जताया, लेकिन बात नहीं बनी। जयमाल आदि की रस्म धरी रह गईं। खबर पाकर पैलानी थानाध्यक्ष अमर सिंह पहुंच गए। शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच देर तक चली बातचीत के बाद दूल्हा पक्ष ने दुल्हन पक्ष को 35 हजार वापस किए। उधर, दुल्हन पक्ष ने चढ़ावे में आए जेवर आदि दूल्हा पक्ष को लौटा दिए। इसी के साथ बारात लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें