फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरों की कमी से गेहूं खरीद बंद, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। तहसील क्षेत्र के मंडी परिसर व बदौसा के पीसीएफ गेहूं खरीद केंद्र में बोरे न होने से दो दिन से खरीद बंद है। मंडी परिसर में विपणन के गेहूं क्रय केंद्र में किसानों की लंबी लाइन लगी है। किसानों का कहना है कि वह कई दिनों से यहां गेहूं बेचने के लिए डेरा डाले हैं, पर अब तक उनका नंबर नहीं आया।
विज्ञापन

गेहूं क्रय के महज सात दिन ही शेष बचे हैं। बोरे न होने से अब खरीद बंद है। एक-दो दिन बोरों की व्यवस्था न हुई तो वह बर्बाद हो जाएंगे। हजारों रुपये ट्रैक्टरों का किराया घर से देना पड़ेगा। उपज भी बाजार में औने-पौने दामों में बेचने की मजबूरी बन जाएगी। यही स्थित बदौसा के पीसीएफ क्रय केंद्र में भी बोरों की खासी कमी है। किसान गेहूं बेचने के लिए परेशान है। किसानों को चिंता है कि 15 जून को खरीद बंद हो गई तो वह अपना गेहूं कहां लेकर जाएंगे। पीसीएफ के क्रय केंद्र प्रभारी अनीस कुमार तिवारी ने बताया कि खरीद केंद्र में अब तक 235 किसानों से लगभग 8,935 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी। खरीद केंद्र में 7,210 क्विंटल गेहूं का उठान हो चुका है, लेकिन बोरो के खत्म होने से गेहूं की खरीद में ब्रेक लग गया है। इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई। बोरे मिलने पर खरीद शुरू की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें