बांदा/बबेरू। बबेरू पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चार चोरी की बाइकें बरामद हुईं।
बबेरू सीओ के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार फोर्स संग सोमवार की रात देवरथा बस स्टाप चेकिंग कर रहे थे। तभी दो बाइक सवारों को रोककर कागजात मांगे। वे अभिलेख नहीं दिखा सके। पूछताछ में बाइक चोरी की निकली। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए वाहन चोर थनैल (बिसंडा) गांव निवासी कल्लू और डभनी (बिसंडा) गांव का रामदत्त उर्फ गइदा है। दोनों चोरी की बाइक बेचने बांदा जा रहे थे। पूछताछ के बाद निशानदेही पर दो और चोरी की बाइकें बरामद हुईं। इन्हें बिसंडा और अतर्रा से चुराया गया था। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में दरोगा केसरी प्रसाद यादव, ओंकारनाथ मिश्र, कांस्टेबल आकाश सैनी, कुलदीप पाल, सचिन यादव व अनुज यादव शामिल रहे। (संवाद)