तिंदवारी। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती की पूर्व संध्या पर तिंदवारी सेक्टर के बूथ नंबर 220 (गांधीनगर) तथा बूथ नंबर 221 (हनुमान नगर) में भाजपा द्वारा आयोजित बूथ समिति की बैठक की गई।
भाजपा नेता देवीदीन कुशवाहा के आवास में आयोजित बूथ बैठक में सेक्टर प्रभारी/मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधरोपण करते हुए प्लास्टिक का प्रयोग कम करने, समाज को जागरूक करने व स्वदेशी भावना के विकास को स्थानीय उत्पादों की खरीद को प्रोत्साहित करने पर बल दिया।
दोनों बूथों से 25-25 से अधिक लोगों द्वारा केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख कर प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड से बधाई संदेश भेजे गए।
बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मो. साबिर, अतुल दीक्षित, गांधीनगर बूथ अध्यक्ष रोहित शुक्ला, शिवम द्विवेदी (हनुमान नगर), अमित, संजय, आशीष, रितिक, रामभवन, सर्वेश, कुंजबिहारी, रिशु, शुभम, रामदेव कुशवाहा, वीरेंद्र, दुर्गेश, सज्जन गिरी, आशीष, गोविंद आदि रहे।