बांदा। पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ शाखा बांदा ने ब्लाक कार्यकारिणी निर्वाचन की तिथियां घोषित कर दी हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी को भी निर्वाचित तिथियों से अवगत कराया गया है।
जिलाध्यक्ष सुनील कुमार और जिला महामंत्री रामऔतार ने बताया कि बबेरू में रविवार (31 अक्तूबर) को, जसपुरा में 7 नवंबर (रविवार), बड़ोखर खुर्द में 13 नवंबर (शनिवार), तिंदवारी में 14 नवंबर (रविवार), बिसंडा में 19 नवंबर (शुक्रवार), कमासिन में 21 नवंबर (रविवार), महुआ में 24 नवंबर (बुधवार) और नरैनी में 28 नवंबर (रविवार) को निर्वाचन होगा। चुनाव प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू होगी।
चुनाव अध्यक्ष, मंत्री व कोषाध्यक्ष पद के लिए होगा। प्रत्याशियों को नामांकन फार्म खरीदना होगा। अध्यक्ष के लिए 2500 रुपये, मंत्री के लिए 2000 रुपये और कोषाध्यक्ष पद के लिए 1500 रुपये नामांकन शुक्ल जमा करना होगा। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी से ब्लाकों के चुनाव में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के सहयोग का अनुरोध किया है।