फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

350 सीटों के साथ बनेगी भाजपा सरकार

विज्ञापन
BJP government will be formed with 350 seats - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने दावा किया कि अगले वर्ष होने वाले विधान सभा चुनाव में भाजपा 350 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

रविवार को यहां आए प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को जमकर जोश दिलाया। कहा कि वह जनपदों का भ्रमण कर रहे हैं। हर जगह भाजपा भारी है। मोदी और योगी सरकारों ने प्रदेश के साथ बुंदेलखंड का भाग्य बदलने की कवायद की है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, रक्षा कॉरिडोर से यह होगा। गुंडाराज का खात्मा हुआ है। खेतों में हरियाली और किसानों में खुशहाली है। कहा कि युवाओं के बलबूते अगली बार फिर प्रदेश में भाजपा सरकार बनेगी।
उन्होंने बसपा के ब्राह्मण सम्मेलन को धोखा बताया। जिला कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष की आमद पर विधायक प्रकाश द्विवेदी व राजकरन कबीर, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवबीर सिंह व विकास श्रीवास्तव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहित गुप्ता, सुनील साहू, अतुल मोहन, पुष्कर द्विवेदी, अंकित बासु इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें