बांदा। सपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा ने विश्वकर्मा समाज और पिछड़े वर्ग को धोखा दिया है। चुनाव में जनता से किया गया वादा पूरा न करके वादाखिलाफी की है।
पूर्व मंत्री शुक्रवार को विश्वकर्मा जन जागरण यात्रा व चौपाल कार्यक्रम में शामिल होने यहां आए थे। पार्टी कार्यालय में सम्मेलन में उन्होंने कहा कि भाजपा ने भगवान विश्वकर्मा पूजन दिवस की छुट्टी निरस्त करके भगवान का अपमान किया है।
चौपाल की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय करण यादव ने की। पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव, प्रभारी अजयराज यादव, अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा जिलाध्यक्ष रामबाबू विश्वकर्मा ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।
सम्मेलन में जिला उपाध्यक्ष केपी विश्वकर्मा, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, रमेश विश्वकर्मा, रामचरन विश्वकर्मा, अनुपम लौहवंशी, मोहन साहू, अशोक सिंह गौर, भरतलाल दिवाकर, राजेश पटेल, इंद्रजीत यादव, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।