फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के पास मिला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के पास युवक का शव पड़ा पाया गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। बिसंडा थाना क्षेत्र के अलिहा गांव निवासी मनोज उर्फ बबली (35) का गुरुवार को सुबह देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव के बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की सड़क से 20 मीटर दूरी पर पड़ा पाया गया। ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस के जरिए उसकी शिनाख्त कराई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त की।
विज्ञापन

मनोज के भतीजे अंश ने बताया कि मनोज बुधवार को सुबह नौ बजे घर से निकले थे। वह बैंक में प्राइवेट में लोन दिलाने का काम करते थे। चार भाइयों में दूसरे नंबर के अविवाहित थे। घर में मां फूलकुमारी है। पिता रामआसरे के पास 56 बीघा जमीन है।
भतीजे ने बताया कि मनोज के मुंह और गले में चोट के निशान मिले हैं। उसने हत्या की आशंका जताई है, हालांकि किसी भी तरह की रंजिश से इनकार किया है। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें