फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: लोडर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। लोडर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन

कालिंजर थाना क्षेत्र के सकतपुर अंश पुरैनिया ( गोसाई का पुरवा ) निवासी रामदेव प्रजापति (57) पुत्र ढिल्लू अपने पड़ोसी सुरेश पटेल (42) पुत्र इंद्रजीत के साथ अपनी पुत्री सीमा का शादी अनुदान का ऑनलाइन आवेदन कराने के लिए गुरुवार को बरियारपुर गांव जा रहे थे। रास्ते में पुलिस गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी, डर के चलते दोनो बाइक सवार चेकिंग स्थल से लगभग 200 मीटर दूर बाइक खड़ी करके किनारे खड़े हो गए। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार लोडर ने जोरदार टक्कर मार कर कुचल दिया। रामदेव को मृत घोषित कर दिया गया और सुरेश पटेल की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र शिवकरण ने बताया कि छोटी बहन सीमा की शादी पहाड़ी चित्रकूट में तय हो गई थी। जिसकी 18 तारीख को बरात आनी थी शादी को तैयारियां जोर शोर से घर में चल रही थी गुरुवार को पिता अपनी छोटी पुत्री के शादी अनुदान का फार्म ऑन लाइन करवाने के लिए जा रहा था तभी हादसे का शिकार हो गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें