बबेरू। बुंदेलखंड विकास निधि से मां मढ़ीदाई मंदिर में बनने वाले 40 लाख की लागत के सामुदायिक भवन का क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने सोमवार को भूमि पूजन किया।
विधायक ने कहा कि मंदिर परिसर में रामायण, भागवत, कन्या भोज जैसे कार्यक्रम होते रहते हैं। ऐसे में सामुदायिक भवन की बेहद जरूरत थी। नगर पंचायत अध्यक्ष विजय पाल सिंह, अजय पटेल, एसएस भारती, विवेकानंद गुप्ता, विजय विक्रम सिंह, विनय तिवारी, आरएन द्विवेदी, सुधीर कुशवाहा, संतोष, रामबाबू आदि मौजूद रहे।