फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि पूजन और खनन मामले को क्लीन चिट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मंडल मुख्यालय से चंद किमी दूर गंछा गांव में केन नदी के पास निजी भूमि पर बिना पट्टे के बालू खनन के लिए किए भूमि पूजन और कुछ खनन का मुद्दा फिलहाल ठंडे बस्ते में चला गया है। खनिज विभाग ने क्लीन चिट देते हुए किसी कार्रवाई की जरूरत से इनकार किया है।
विज्ञापन

चार दिन पूर्व 18 सितंबर को गंछा गांव के पास निजी भूमि पर बालू खनन के लिए भूमि पूजन किया गया था। जेसीबी मशीन से कुछ बालू भी निकाली गई थी। खनिज विभाग के मुताबिक, यह भूमि गंछा गांव के बाबूलाल नामक किसान की है।
उसी के नाम से निजी भूमि का खनन पट्टा लेने के लिए आवेदन किया गया है। अभी एक हेक्टेयर भूमि केस पट्टा आवेदन में करीब डेढ़ करोड़ रुपये और पर्यावरण विभाग की एनओसी जमा होनी है। यह अभी जमा नहीं हुई। खनिज विभाग ने आवेदक को यह जमा करने के लिए लेटर इंटेंट जारी किया है।
विज्ञापन

बिना पट्टे के भूमि पूजन और कुछ खनन की फोटो सोशल मीडिया पर बालू कारोबारियों ने वायरल की। यह सीमावर्ती मध्य प्रदेश के बताए गए हैं। अमर उजाला में 19 सितंबर को भूमि पूजन और जेसीबी से खनन की फोटो सहित प्रमुखता से यह खबर छपी।
जिला खनिज अधिकारी सौरभ गुप्ता ने यह हरकत गलत बताई थी। मंगलवार को उन्होंने बताया कि खनिज इंस्पेक्टर को मौके पर भेजा गया था। वहां कोई खनन होता नहीं मिला। ऐसे में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें