बांदा। महाराणा प्रताप चौराहा के सुंदरीकरण की शुरुआत से पूर्व जनप्रतिनिधियों ने भूमि पूजन किया। चौराहे पर मौलश्री का पौधा रोपा। यहां बांदा विकास प्राधिकरण (बीडीए) द्वारा सुंदरीकरण किया जाना है। उधर, बुंदेलखंड विकास निधि से बनाई गई केटरा रेलवे अंडरपास सड़क का लोकार्पण हुआ।
सांसद आरके सिंह पटेल और विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि महाराणा प्रताप चौराहा के सुंदरीकरण कार्य की शुरुआत से पहले भूमि पूजन किया। विधायक ने कहा कि शहर के अन्य चौराहों व पार्कों के सुंदरीकरण के लिए शीघ्र डिजाइन व एस्टीमेट तैयार करें। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने कहा कि सुुंदरीकरण के काम में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए।
विशिष्ट मार्गों व चौराहों को सुंदर बनाने के लिए वन विभाग द्वारा चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान के तहत सांसद व विधायक ने पौधे रोपे। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ल, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष गुप्ता, पुष्कर द्विवेदी मौजूद रहे।
इनके अलावा बड़ोखर ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह, व्यापारी नेता मनोज जैन, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, शिवपूजन गुप्ता, अनिल सिंह परिहार, डिप्टी कलक्टर अवधेश कुमार निगम, विकास प्राधिकरण सचिव बाबू सिंह, सहायक अभियंता वीके ओझा, वनाधिकारी संजय अग्रवाल, क्षेत्रीय वन अधिकारी श्यामलाल यादव, नरेंद्र सिंह, सूर्यपाल सिंह, श्याम सिंह, पतिराखन सिंह आदि भी मौजूद थे।
उधर, बुंदेलखंड विकास निधि से पीडब्ल्यूडी द्वारा बनवाई गई रेलवे अंडरपास सड़क का भी लोकार्पण किया गया। सांसद आरके पटेल व विधायक प्रकाश द्विवेदी ने लोकार्पण शिलापट का पूजन किया। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता आदि मौजूद रहे।