Been doing blackmail for four years
- फोटो : BANDA
बांदा। सराफा व्यवसायी शैलेश जड़िया वर्ष 2018 से युवती के चक्कर में आए। दोनोें के बीच कई साल से अंदरूनी कलह चल रही थी। ईदगाह रोड निवासी युवती का भाई भी शैलेश को ब्लैकमेल कर रहा था।
मृतक के भाई इंद्रेश ने बताया कि युवती की आड़ में एक अन्य सराफा कारोबारी ने भी शैलेश को ब्लैकमेल किया। सुसाइड नोट के हवाले से इंद्रेश ने बताया कि युवती करीब आठ माह पूर्व शैलेश के साथ दिल्ली गई थी। वहां शैलेश का एटीएम ले लिया। आज तक वापस नहीं किया। लगातार शैलेश के खाते से पैसा निकाल रही है। अब तक लगभग 50 लाख रुपये निकाल चुकी है। इसी तरह युवती का भाई व उसका दोस्त भी कुछ वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करते रहे और लगभग 40 किलो चांदी तथा 20 लाख रुपये ऐंठ लिए। बताया कि कई महीने पहले शैलेश को ब्यूटी पार्लर में बुलाकर युवती व उसके भाई व दोस्त ने मारपीट की थी। सुसाइड नोट में लिखा है कि मैंने युवती से जुड़ा मामला होने के चलते घर में नहीं बताया। एक वर्ष पूर्व शैलेश की बेटी की शादी के दौरान युवती ने वहां आकर हंगामा भी किया था। शैलेश ने लिखा कि इन सारी घटनाओं से वह बहुत दुखी है।
उधर, सुसाइड लेटर में यह भी लिखा है कि पचनेही गांव निवासी एक सोनी ने भी उसे (शैलेश को) ब्लैकमेल व परेशान किया। सोनी ने शैलेश को सात किलो चांदी देकर पूरा पैसा ले लिया। उसके बाद भी वह चांदी वापसी का दबाव बनाता रहा। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट में दिए गए सारे बिंदुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शैलेश के शव का राजघाट में अंतिम संस्कार किया गया। बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।