फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 218 लाख से कराया जाएगा बाबू साहब तालाब का सौंदर्यीकरण

Wed, 17 Jan 2024 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर के प्राचीन बाबू साहब तालाब अतर्रा रोड का अमृत सरोवर योजना के तहत 218.42 लाख की लागत से सौंदर्यीकरण होगा। बुधवार को सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी व चेयरमैन मालती गुप्ता बासू ने निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।
विज्ञापन

परियोजना के तहत आउटलेट निर्माण कार्य, घाट का निर्माण, ओपेन जिम, खेल मैदान, फेंसिंग और मुख्य गेट आदि के कार्य कराए जाएंगे। निर्माण संस्था यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन के परियोजना प्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि परियोजना की स्वीकृति लागत 118.42 लाख है। कार्य छह माह की अवधि में पूरा कर लिया जाएगा।
इस दौरान सहायक अभियंता मनोज कुमार मौर्या, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बीपी यादव, नगर अध्यक्ष भाजपा राकेश गुप्ता, अंकित बासू, शिवपूजन गुप्ता, पुष्कर द्विवेदी, प्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें