फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 29 करोड़ से सुधारी जाएंगी 97 खस्ताहाल सड़कें

Wed, 17 Jan 2024 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। खस्ताहाल सड़कों के जल्द अच्छे दिन आएंगे। लोक निर्माण विभाग ने 236 किलोमीटर लंबे जिला सहित 97 ग्रामीण मार्गों को निर्माण के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 की नवीनीकरण योजना में शामिल किया है। इन्हें स्वीकृति के लिए शासन भेज दिया गया है। इनके निर्माण में 29 करोड़ से अधिक खर्च होंगे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने बांदा-बबेरू सहित 28 ग्रामीण मार्गों को नवीनीकरण योजना में शामिल किया है। इनकी लंबाई 81.88 किलोमीटर है। इनके निर्माण में 13.77 करोड़ खर्च होंगे। इसी प्रकार निमार्ण खंड-एक ने 83.03 किलो मीटर लंबे तीन जिला मार्गों सहित 38 ग्रामीण मार्गों को नवीनीकरण योजना में शामिल कर प्रस्ताव तैयार किया है। इनके निर्माण में 8.27 करोड़ खर्च होंगे।
वहीं, निर्माण खंड-दो ने 71.81 किलोमीटर लंबे चार जिला मार्गों सहित 31 खस्ताहाल ग्रामीण मार्गों को नवीनीकरण योजना में शामिल किया है। ताकि इनका निर्माण हो सके। विभाग ने इन सभी मार्गों के प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए शासन को भेजा है।
विज्ञापन

तीन सड़कों के लिए 2.7 करोड़ स्वीकृत
बांदा। खस्ताहाल तिंदवारी-गोधनी मार्ग सहित 16 किलोमीटर लंबे तीन संपर्क मार्गों के मरम्मत को शासन ने हरी झंडी दे दी है। इसके लिए सवा करोड़ की धनराशि जारी कर दी गई है। हालांकि इन तीनों मार्गों के निर्माण की लागत 2.7 करोड़ है।
राज्यमंत्री रामकेश निषाद की पहल पर शासन ने तिंदवारी-गोधनी, बिलबई संपर्क मार्ग के चार किलो मीटर मरम्मत के लिए 28.04 लाख जारी किए हैं। मार्ग की कुल लागत 48.82 लाख है। अतरहट-खप्टिहा कलां-साड़ी के 2.300 किलो मीटर संपर्क मार्ग निर्माण के लिए 37.35 लाख की धनराशि अवमुक्त की है। प्रथम किस्त के रूप में 37.35 लाख जारी कर दी है। मार्ग की कुल लागत 62.25 लाख है।
इसी प्रकार बेर्राव-परसौली-कमासिन-ओरन के दस किलोमीटर मार्ग की मरम्मत के लिए 58.19 लाख जारी किए है। मार्ग की कुल लागत 96.98 लाख है। ज्ञात हो कि यह तीनों मार्गों की हालत बदतर थी। ग्रामीणों द्वारा लगातार मार्ग के निर्माण की मांग की जा रही थी। (संवाद)

Next
AU ऐप में पढ़ें