Banda: Three robbers arrested, bike and mobile recovered
- फोटो : BANDA
बांदा। तिंदवारी थाना क्षेत्र के मूंगुस गांव में हुई लूट का एसओजी और पुलिस ने तीसरे दिन पर्दाफाश कर दिया। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर तमंचा, लूटी गई बाइक और मोबाइल बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार की सुबह तेरहीमाफी गांव मोड़ के पास चेकिंग के दौरान लुटेरे गिरफ्तार किए गए। इनमें देहात कोतवाली अंतर्गत करहिया निवासी मनीष वर्मा, बबेरू के हरदौली निवासी महेश वर्मा और तिंदवारी के तेरहीमाफी निवासी कमलेश वर्मा शामिल हैं। उनके पास से तमंचा, बाइक, मोबाइल मिले हैं।
तिंदवारी थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह और एसओजी प्रभारी राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि चार जुलाई को हुई लूट की रिपोर्ट तिंदवारी थाने में दर्ज है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आरोपियों की पहचान उजागर हुई। सर्विलांस की भी मदद ली गई।