फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से किनारा, निजी स्कूलों को संवारा

विज्ञापन
banda news - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। कोरोना महामारी को शिकस्त देने के लिए हमारे माननीय शब्दजाल खूब फैला रहे हैं, लेकिन व्यवहारिक तौर इनकी मेहरबानी नफा-नुकसान के पायदानों पर टिकी होती है। चारों विधानसभा क्षेत्रों में संक्रमण ने पैर पसार रखें हैं। इसके बाद भी माननीयों ने विधायक निधि से महज चार फीसदी ही मदद दी है। चार में से सिर्फ दो विधायकों ने कोरोना बचाव के लिए निधि से 34 लाख रुपये दिए हैं। दूसरी तरफ निजी स्कूलों के प्रति माननीयों का प्रेम कार्यकाल के अंतिम और चुनावी साल में भी कम नहीं हुआ। निधि का 36 फीसदी पैसा इन स्कूलों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

वैसे तो विधायक निधि में हर साल माननीय अपनी मनमाफिक राशि आवंटित करते हैं। दो साल से जनपद में फैले कोरोना में बहुत कम निधि राशि दी। अब जबकि तीसरी लहर तेजी पकड़ रही है और यह साल चुनाव का था तो माना जा रहा था कि इसमें माननीय कुछ ज्यादा मेहरबान होंगे पर ऐसा नहीं हुआ।
चालू वित्तीय वर्ष 2022 में चारों विधायकों को तीन-तीन करोड़ रुपये आवंटित हुए थे। चुनाव में जाने और आचार संहिता से पहले विधायकों ने 11 करोड़ 82 लाख रुपये विभिन्न कामों के लिए स्वीकृत कर दिए। इसमें कोरोना से बचाव के लिए मात्र दो विधायकों ने ही हाथ बढ़ाए।
विज्ञापन

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कोविड-19 उपकरण आदि के लिए 24 लाख 99 हजार रुपये दिए हैं। नरैनी विधायक राजकरण कबीर ने कोविड अस्पताल नरैनी सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट में जेनरेटर के लिए 10 लाख रुपये दिए हैं। अन्य दो विधायकों चंद्रपाल कुशवाहा और बृजेश प्रजापति ने कोरोना मद में निधि से कोई राशि नहीं दी। दूसरी तरफ निजी स्कूलों पर विधायकों का प्रेम अपने कार्यकाल के आखिरी साल में भी सिर चढ़कर बोला। चारों विधायकों ने चालू वित्तीय वर्ष में तीन करोड़ 16 लाख रुपये निजी स्कूलों को दिए हैं। यह कुल निधि राशि का 36 फीसदी हिस्सा है।
विज्ञापन

वर्ष 2021-22 में विधायकों की निधि का खर्च
विधायक कोविड स्कूल कुल स्वीकृत (लाख रुपये में)
प्रकाश द्विवेदी 24.998 51 299.994
चंद्रपाल कुशवाहा 00 197 298.080
बृजेश प्रजापति 00 18 294.124
राजकरन कबीर 10 90 290
योग- 34.998 316 1182.198

banda news- फोटो : BANDA

banda news- फोटो : BANDA

banda news- फोटो : BANDA

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें