बांदा। उपचुनाव में दो पंचायतों के दो प्रधानों के लिए 13 प्रत्याशी मैदान में है। 20 दिसंबर को 3366 मतदाता इसके भाग्य का फैसला करेंगे। इनके अलावा ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 30 वार्डों में से 27 में एक-एक पर्चा दाखिल हुआ है। इससे यहां निर्विरोध चयन तय है। तीन वार्डों में कोई नामांकन न होने से फिलहाल यहां सदस्यों के पद रिक्त ही रहेंगे।
अपर जिलाधिकारी उमाशंकर तिवारी ने बताया कि महुआ ब्लाक की जरर ग्राम पंचायत में प्रधान पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। यहां आरती यादव, शीला, चुनकी, राजश्री उर्फ राजन, शांति देवी, सुधा, रुक्मिणी व हीरामणी चुनाव मैदान में हैं, यहां 2082 मतदाता हैं। बिसंडा ब्लाक के कोर्रा खुर्द (अनारक्षित) में रागनी, देशराज, रुद्रदत्त पटेल व प्रियंका चुनाव मैदान में हैं। यहां 1284 मतदाता हैं। मतदान 20 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होलगा। अगले दिन मतगणना सुबह 8 बजे से होगाी।