फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधु-संत और श्रद्धालु विदा, सिमौनी धाम सूना

विज्ञापन
कंबल बांटते जनप्रतिनिधि। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
सिमौनी धाम (बबेरू)। साधु-संतों और देश के कई क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं से तीन दिनों तक गुलजार और आबाद रहा सिमौनी धाम शुक्रवार को देर शाम सूना हो गया। तीन दिवसीय मेला और भंडारा की धूम खत्म हो गई। डेरा डाले साधु-संतों को मेले के मेजबान स्वामी अवधूत महाराज ने परंपरा बरकरार रखते हुए तोहफे देकर विदाई दी। उन्हें कंबल भी सौंपे। अंतिम दिन मेले के खास मेहमानों में बुंदेलखंड विकास बोर्ड उपाध्यक्ष और फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला रहे।
विज्ञापन

वार्षिक मेला/भंडारा 15 दिसंबर को शुरू हुआ था। तीनों दिन महिला-पुरुष श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा। चौकस व्यवस्थाओं के बीच हरेक ने प्रसाद छका। देश-प्रदेश के विभिन्न इलाकों से आई दुकानों में श्रद्धालुओं को खरीद का भी मौका मिला। खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा रामलीला की धूम रही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन इत्यादि ने भी मेले में आमद दर्ज कराकर स्वामी अवधूत महाराज का आशीर्वाद लिया।
मेले की व्यवस्थाओं में डॉ. हरीश शर्मा, राजेश द्विवेदी, बच्चा सिंह, राजा बाबू परमार, सर्वेश तिवारी, आनंद स्वरूप द्विवेदी, पप्पू, कमल यादव, कल्लू सिंह, सुलेमान खां, ब्रजमोहन सिंह आदि श्रमदानी शामिल रहे।
विज्ञापन

कोविड-19 के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही। तीनों दिन पुलिस, पीआरडी, होमगार्ड, स्काउट गाइड भी व्यवस्थाओं में सहभागी रहे। संचालन पूर्व मंत्री शिव शंकर सिंह पटेल ने किया। भाजपा नेता राजेश द्विवेदी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, बच्चा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें