फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: मौरंग खदान में गूंजी गोलियों की तड़तड़ाहट, एक कर्मचारी को लगी गोली, गंभीर

Mon, 31 May 2021 02:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बांदा जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब मौरंग खदान में आपसी विवाद के बाद गोलीबारी शुरू हो गई। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। युवक को कानपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बांदा जिले में पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कलां के मौरंग खदान में आपसी विवाद के बाद गोलीबारी की घटना सामने आई है। जिसमें एक युवक के दाहिने पैर में गोली लगने से वह लहूलुहान हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल युवक को बांदा जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि पैलानी थाना क्षेत्र के मौरंग खदान में किसी बात को लेकर खदान के कर्मचारियों में आपसी विवाद हो गया। विवाद में किसी ने अवैध तमंचे से फायर झोंक दिया।

गोली लगने से एक युवक लहुलुहान हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। कर्मचारियों ने बताया कि खदान में किसी बात को लेकर आपसी विवाद चल रहा था तभी मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी और भाग निकले। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें