Banda: If patients are sent to the room, I will get them fired
- फोटो : BANDA
बांदा। डॉक्टर की अभद्र भाषा से खफा जिला अस्पताल पर्चा काउंटर में कार्यरत संविदा कर्मियों ने सिटी मजिस्ट्रेट और सीएमएस को ज्ञापन देकर विरोध जताया है। आरोप लगाया कि डॉक्टर अपने कक्ष में बाल रोगियों को नहीं भेजने का दबाव बनाते हैं। डॉक्टर धमकी देते हैं कि मरीज को भेजा तो नौकरी से हटवा दूंगा। सीएमएस ने बताया कि डॉक्टर को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
ज्ञापन में कहा कि पर्चा काउंटर में साक्षी निगम व शाहिद तैनात हैं। आरोप लगाया कि सोमवार को दोपहर अस्पताल में कार्यरत बाल रोग विभाग डॉ. अशोक कुमार राजपूत आए और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। मना करने पर भड़क गए। कहा कि कक्ष संख्या 11 में मरीजों को न भेेजें। आरोप लगाया कि सीएमएस से शिकायत की गई तो वहां भी उनके साथ अभद्रता हुई। कर्मियों ने डॉक्टर के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में देवेंद्र गुप्ता, अभिषेक, मोहम्मद शाहिद, आदित्य कुमार, साक्षी निगम, आनंद आदि उपस्थित रहे।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार राजपूत का कहना है कि पर्चा काउंटर कर्मी अपने तरीके से नंबर देकर मेरे पास भेज रहे थे। आपत्ति जताने पर कर्मी नोकझोंक करने लगे।
पर्चा काउंटर में नियुक्त कर्मियों के साथ अभद्र भाषा के प्रयोग की शिकायत उनके सामने आई है। वह डॉ. अशोक कुमार राजपूत को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगेंगे।
- डॉ. एसएन मिश्र
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
जिला अस्पताल, बांदा।