फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि चिन्हित करने पर किसानों का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। यूपीडा की ओर से इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए चिह्नित की गई कृषि भूमि को लेकर किसानों ने विरोध जताया है। डीएम को दिए ज्ञापन में कहा है कि भूमि का बड़ा हिस्सा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में पहले जा चुका है। अब उनकी उपजाऊ जमीन भी ली जा रही है।
विज्ञापन

अतर्रा तहसील क्षेत्र के बिसंडा बुजुर्ग और बिसंडा ग्रामीण गांव के किसानों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि उनकी उपजाऊ जमीन ली जा रही है, जबकि यही मात्र जीविकोपार्जन का जरिया है। अधिग्रहीत की जा रही जमीन का बाजार मूल्य बहुत ज्यादा है, लेकिन यूपीडा की ओर से वर्ष 2017-18 में लागू सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा दिया जा रहा है। इससे किसानों को बड़ा नुकसान होगा।
किसानों ने सुझाव दिया कि बिसंडा से पश्चिम की तरफ कई गांवों की भूमि अनुपजाऊ, बंजर और एक फसली है। इन जमीनों को चिन्हित कर प्रोजेक्ट में शामिल कर लें तो किसान बर्बाद नहीं होंगे। अधिग्रहण पर पुन: विचार का अनुरोध किया है। ज्ञापन देने वालों में प्रेम सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, सुधीर सिंह, अनूप राज सिंह, विनोद कुमार सिंह, दिलीप सिंह, विमल सिंह, जितेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह समेत अन्य किसान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें