अतर्रा। हिंदू इंटर कॉलेज में शुक्रवार को क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले दिन 100 मीटर दौड़, ऊंची और लंबी कूद की प्रतियोगिताएं हुईं।
बालकों की सब जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में हिंदू इंटर कॉलेज के अखिलेश यादव प्रथम और अजय द्विवेदी द्वितीय रहे। 600 मीटर दौड़ में एचआईसी के अभिनव प्रथम, जेएन गिरवां के शरद पंडित द्वितीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में एचआईसी के अमित कुमार प्रथम, पंडित जेएन गिरवां के किशन कुमार द्वितीय रहे।
जूनियर बालक वर्ग 1500 मीटर दौड़ में तथागत ज्ञानस्थली इंटर कॉलेज के अनुज प्रथम, एचआईसी के संदीप यादव द्वितीय रहे। 100 मीटर दौड़ में आशुतोष प्रथम और मयंक सिंह द्वितीय रहे। सीनियर वर्ग 100 मीटर दौड़ में एचआईसी के सुमित प्रथम, जेएन गिरवां के आकाश पंडित द्वितीय रहे।
1500 मीटर दौड़ में एचआईसी के संतोष कुमार प्रथम और जीतू द्वितीय रहे। लंबी कूद में एचआईसी के सुमित गिरी प्रथम और संदीप यादव द्वितीय रहे।
प्रभारी प्रधानाचार्य महेश सिंह चौहान ने बताया शनिवार को भी प्रतियोगिताएं होंगी।
पतिराखन सिंह, अवधेश प्रताप, अशोक कुमार, रामचंद्र, संदीप जैन, जनार्दन सिंह, जयप्रकाश द्विवेदी रहे। संचालन अशोक कुमार ने किया। खेलकूद अध्यापक अवधेश प्रताप सिंह, ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी रहे।