फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: बालकों के यौन उत्पीड़न मामले में नहीं आए सीबीआई के विवेचक, सुनवाई टली

Tue, 12 Oct 2021 08:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

पचास से अधिक बच्चों के यौन उत्पीड़न के मामले में बांदा कोर्ट में चल रही सुनवाई में मंगलवार को सीबीआई के जांच अधिकारी के न पहुंचने से अगली तारीख 20 अक्तूबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
आरोपी जेई रामभवन को ले जाती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा में बालकों के यौन उत्पीड़न के मुख्य आरोपी रामभवन (निलंबित जेई) और सह आरोपी पत्नी दुर्गावती और तीसरे आरोपी आकिब प्रकरण की सुनवाई सीबीआई विवेचक के उपस्थित न होने पर टल गई। न्यायाधीश ने अगली तारीख 20 अक्तूबर निर्धारित की है।
विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश (पास्को) अनु सक्सेना से सह आरोपी दुर्गावती के अधिवक्ता भूरा प्रसाद निषाद ने कहा कि सीबीआई की विवेचना, तलाशी और आरोपियों से पूछताछ के बाद जो भी बरामदगी दर्शाई गई है, उसकी प्रतियां नहीं दी जा रही हैं। सुनवाई के दौरान सीबीआई मुख्यालय से आए पैरोकार विजय पाल सिंह ने सीबीआई विवेचक प्रदीप कुमार त्रिपाठी की ओर से अस्वस्थता का प्रार्थना पत्र अदालत को सौंपा।

न्यायाधीश ने सुनवाई की तिथि 20 अक्तूबर निर्धारित कर दी। पैरोकार विजय पाल सिंह ने कहा कि अगली तारीख में सभी सामग्रियों की प्रतियां उपलब्ध करा दी जाएंगी। मुख्य आरोपी रामभवन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रामस्वरूप सिंह भी अदालत में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें