फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : इसी माह डूब सकते हैं शहर विकास के लिए मिले 3.94 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर के 36 विकास कार्यों का अनुमोदन न मिलने पर 3.94 करोड़ रुपये इसी माह डूब सकते हैं। 14वें और 15वें वित्त आयोग से मिली इस राशि को इसी 31 जुलाई तक खर्च किया जाना है। नगर पालिका अध्यक्ष का कहना है कि प्रशासन डेढ़ माह से इन कार्यों के अनुमोदन की फाइल अटकाए हुए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को अध्यक्ष मोहन साहू ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि नागरिकों की मांग और शासन की मंशा के अनुरूप वित्त आयोगों से शहर में विभिन्न विकास कार्य कराए जाने हैं। इन कार्यों की सूची अनुमोदन के लिए 17 मई को जिलाधिकारी को भेजी गई थी। 45 दिन से ज्यादा बीत जाने के बाद भी अनुमोदन नहीं किया गया है। इससे विकास कार्य रुके हुए हैं। अध्यक्ष ने लिखा है कि 15वें वित्त आयोग से मिली राशि का उपभोग इसी माह 31 जुलाई तक करने के निर्देश हैं।
केन नदी में प्रदूषण रोकने के भी काम शामिल
बांदा। अनुमोदन में अटके कार्यों में केन नदी में गिरने वाले करिया नाला और निम्नी नाला में बायो रेमीडिएशन की स्थापना और संचालन का काम भी शामिल है। इसमें 3-3 हजार लीटर क्षमता के पांच स्टील वाटर टैंकर भी शामिल हैं। यह कुल एक करोड़ 35 लाख 31 हजार लागत का है। इनके अलावा अन्य कार्यों में शहर के लगभग सभी वार्डों में सड़क, सीसी रोड, नाली, रिटेनिंग वाल आदि निर्माण के कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें