बांदा। ससुराल में युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, दो अन्य घटनाओं में वृद्धा और महिला ने जहर खा लिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बदौसा थाना क्षेत्र के नांदन मऊ गांव के लोहारन पुरवा में सीनू देवी (23) ने मंगलवार को सुबह घर में जहर खा लिया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घरवालों ने बताया कि ससुर रामभवन, पति अनिल और देवर रामू मुंबई में मजदूरी करते हैं। सीनू की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। एक पुत्री है। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके। बदौसा थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
उधर, मुरवल (बबेरू) गांव में सुशीला (65) ने मंगलवार को दोपहर जहर खा लिया। धोबिन पुरवा (नरैनी) में सुमन (40) ने मंगलवार को सुबह जहरीला पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके।