फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज गई बीए की छात्रा लापता

विज्ञापन
BA student who went to college missing - फोटो : BANDA
विज्ञापन
तिंदवारी/बेंदाघाट। बीए की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। सोमवार को वह घर से कालेज जाने के लिए निकली थी। फिर कुछ पता नहीं चला। उधर, गांव के पास यमुना नदी किनारे स्थित सब्जी के किसानों द्वारा किसी लड़की के नदी में कूदने की सूचना देने पर पूरा दिन पुलिस और परिजन नदी में गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटे रहे। देर शाम तक कुछ सुराग नहीं मिला। पुलिस अब छात्रा के काल डिटेल खंगाल रही है।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के सैमरी गांव में अवधेश तिवारी की पुत्री श्वेता तिवारी (19) तिंदवारी के डिग्री कालेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। रोजमर्रा की तरह वह सोमवार को भी बस पर गांव से तिंदवारी कालेज के लिए आई थी। शाम तक नहीं पहुंची। देर रात पिता ने कुरसेजा चौकी में सूचना दी। रात में ही चौकी प्रभारी केडी त्रिपाठी ने छात्रा के कपड़ों आदि की पहचान और हुलिया बताकर क्षेत्र में सूचनाएं भेजीं। तभी बेंदा गांव में यमुना नदी किनारे सब्जी की खेती कर रहे किसानों ने ऐसी ही हुलिया वाली लड़की के नदी में कूदने की जानकारी दी।
पिता ने बताया कि सोमवार को श्वेता ने घर का खाना बनाया और सबको खिलाया। वह कहीं से भी परेशान या तनावग्रस्त नजर नहीं आ रही थी। रोजमर्रा की तरह कालेज गई थी। उधर, गांव में तरह-तरह की चर्चाएं भी रहीं।

BA student who went to college missing- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें