फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों के आयुष्मान कार्ड शिविर कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों और उनके परिवार को आयुष्मान कार्ड जारी करने के लिए 6 से 12 सितंबर से अभियान चलेगा।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने जनपद में 10 स्वास्थ्य केंद्रों में कैंप निर्धारित किए हैं। इसमें श्रम और चिकित्सा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहेंगे। डीएम आनंद कुमार द्वारा जारी आदेश में हरेक कैंप के लिए आरोग्य मित्र और वीएलई तथा श्रम विभाग के अधिकारियों की सूची जारी की है।
जिला अस्पताल, उप श्रमायुक्त चित्रकूटधाम मंडल कार्यालय, पीएचसी जसपुरा, पीएचसी अतर्रा, जिला महिला अस्पताल, सीएचसी बहेरी/महुआ, सीएचसी नरैनी, पीएचसी कमासिन, सीएचसी बिसंडा और सीएचसी बबेरू में यह शिविर प्रात: 10:30 बजे से कोविड गाइडलाइन पालन के साथ लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन शिविरों में श्रम विभाग के महेंद्र कुमार शुक्ला, रवीश गुप्ता, विनीत त्रिपाठी, सुनील कुमार इत्यादि को लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें