बदौसा। थाना क्षेत्र में मां-बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश और लूट के आरोप में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर ने बताया कि गांव निवासी महिला ने बताया कि सोमवार की रात वह अपने दो पुत्रों और पुत्री के साथ घर में सो रही थी।
तभी गांव के सरजो तिवारी व उसके भाई नर्मदा तिवारी अपने भांजे चित्रकूट निवासी रोहित व अंकित और अनिल के साथ पहुंचे थे। कुल्हाड़ी और तलवार मारकर घायल कर दिया। महिला व उसकी पुत्री और पुत्र गंभीर घायल हो गए थे।
आरोप है कि दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बदौसा इंस्पेक्टर विजय कुशवाहा ने बताया कि दुष्कर्म की कोशिश, जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।