फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक निदेशक ने स्कूलों की पढ़ाई देखी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई और पाठ्य पुस्तक वितरण व अन्य कार्यों के भौतिक सत्यापन को शासन की ओर से नामित सहायक निदेशक नंदलाल सिंह अपने दो दिवसीय भ्रमण में यहां आ गए। उन्होंने शुक्रवार को बीएसए के साथ महुआ बीआरसी समेत दो स्कूलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कोविड गाइडलाइन के अनुपालन में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में पढ़ाई, पाठ्य पुस्तकों के वितरण, बीआरसी भवनों में कार्यों का भौतिक सत्यापन शुरू हो गया है। सहायक निदेशक ने महुआ बीआरसी में बीईओ की उपस्थिति देखी।
महुआ क्षेत्र के स्कूलाें के पठन-पाठन की तैयारी देखी। उन्होंने प्राथमिक पाठशाला डिंगवाही, और कनवारा का भी निरीक्षण किया। यहां बच्चों से नई पाठ्यपुस्तकों के विषय में जानकारी की। पाठ्य पुस्तकों का वितरण समय से कराने को कहा।
विज्ञापन

कोविड गाइडलाइन के अनुपालन में उन्होंने बच्चों को शिक्षा देने और स्कूल परिसर को सैनिटाइज कराने पर बल दिया। बीएसए रामपाल सिंह ने बताया कि अभी फिलहाल दो स्कूल देखें हैं। बीआरसी से बच्चों को किताबों का वितरण कराया गया है। फिलहाल कोई कमी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें