फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निमोनिया से एक और मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। निमोनिया ने एक और मासूम की जान ले ली। अब तक तीन बच्चों की जान जा चुकी है। उधर, प्राइवेट पैथोलॉजी की जांच में डेंगू की संभावना पर युवक को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। शनिवार को बुखार के लगभग 12 नए मरीज भी भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन

सीमावर्ती चित्रकूट जनपद निवासी शिवकुमार ने अपनी नौ माह की पुत्री क्रांति को गंभीर हालत में शुक्रवार की शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पिता के मुताबिक, कई दिनों से बुखार आ रहा था। इसके बाद सांस लेने में दिक्कत होने लगी और निमोनिया हो गया था।
उधर, बिलगांव गांव निवासी आदर्श शुक्ला (24) कई दिनों से बुखार से ग्रसित था। उसे शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आदर्श प्रयागराज में पढ़ाई करता है और हाल ही में वह घर लौटा था। तभी से वह बुखार से पीड़ित है। निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में डेंगू की संभावना जताई गई।
विज्ञापन

हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे रेफर कराकर कानपुर ले गए। हालांकि, जिला मलेरिया विभाग को इसकी जानकारी नहीं है। जिला अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, शनिवार को ओपीडी में लगभग एक हजार से ज्यादा से मरीज इलाज को पहुंचे। इनमें दो सैकड़ा से ज्यादा मरीज बुखार के थे।
करीब एक सैकड़ा मरीज सर्दी-खांसी और उल्टी-दस्त के पाए गए। सभी को जरूरी दवाएं देकर घर भेज दिया गया। गंभीर हालत वाले बुखार के 12 मरीजों को भर्ती कर लिया गया। उनकी डेंगू व मलेरिया सहित कोरोना की भी जांच कराई गई, लेकिन कोई पॉजिटिव नहीं पाया गया।
2412 बर्तनों में मिला मच्छरों का लार्वा
बांदा। सीएमओ डा. वीके तिवारी और जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार ने बताया कि शनिवार को डेंगू का कोई नया केस नहीं मिला। अब तक कुल 12 डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं।
इन सभी के स्वस्थ होने का दावा किया गया है। सीएमओ ने बताया कि शनिवार को 424 टीमों ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के 49,477 घरों में लार्वा की जांच की। 2412 पात्रों (बर्तनों) में मच्छरों के लार्वा मिले। सभी को खाली कराया गया है।
बताया कि आठ सदस्यीय टीम ने शहर के खूंटी चौराहा और अलीगंज में लार्वा का सर्वे किया। जलभराव वाले स्थानों में दवा का छिड़काव कराया गया। नालियों में लार्वा निरोधक दवा डाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें