फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त मिले मोबाइल फोन से आंगनबाड़ी नाखुश

विज्ञापन
Anganwadi unhappy with free mobile phone - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। प्रदेश सरकार द्वारा आंगनबाड़ियों को मुफ्त उपलब्ध कराए गए मोबाइल फोन से आंगनबाड़ी संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने इसे ‘डिब्बा’ बताया है। संघ ने इस मुद्दे पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी संघ जिलाध्यक्ष किरन सेठी सहित कई आंगनबाड़ियों ने कहा है कि सरकार द्वारा दिया गया मोबाइल फोन देखने में बड़ा अच्छा है, लेकिन यह उनके काम का नहीं है। इसमें सिर्फ एक ही ऐप लोड है। अन्य कोई काम इस फोन पर नहीं कर पातीं। बीएलओ ड्यूटी संबंधी भी काम नहीं हो पाते।
अलबत्ता यह फोन आंगनबाड़ियों की लोकेशन बताता रहता है। कहा कि सरकार ने जब फोन दिया है तो इसमें अन्य एप डलवाने के लिए पैसा भी देना चाहिए। अध्यक्ष ने कहा कि कई जनपदों में इसका विरोध हो रहा है। बांदा में भी जल्द ही विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें