अतर्रा। चौक बाजार में बृहस्पतिवार की देर रात चौक बाजार में बालू से भरे ट्रक से जाम लग गया।
एक घंटे के जाम में मरीजों को लेकर अस्पताल जा रही एंबुलेंस भी फंस गई। बाजार में एक साथ आए दर्जन भर से अधिक ओवरलोड बालू भरे ट्रकों से भीषण जाम लग गया। ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों के चौराहे में मौजूद न रहने से जाम में मरीजों को लेकर सीएचसी जा रही एंबुलेंस भी हूटर बजाती रही।
लगभग एक घंटे तक दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रहीं। आनंद राजा गुप्ता, केपी सिंह, राकेश गौतम मेजर, विवेक पांडेय, अर्जुन मिश्रा, हरीशचंद्र उपाध्याय ने जाम को लेकर आक्रोश जताया है।