बांदा। बिजली विभाग की ईसीडी कांट्रेक्टर यूनियन और विभागीय अधिकारियों की बैठक में कई मांगों पर लिखित समझौता हुआ। शनिवार को पावर कारपोरेशन के मंडलीय कार्यालय में हुई बैठक में तय हुआ कि कास्ट डाटा/रेस्पो दरों के हिसाब से कंटीजेंसी चार्ज और स्टीमेट के पैकेज तैयार करने के निर्देश मंडलीय कार्यालय को दिए जाएंगे।
ग्राउटिंग के बारे में अफसरों ने कहा कि अधिशासी अभियंताओं को नियमानुसार निर्देश जारी होंगे। इसके अलावा कार्यों में इस्तेमाल होने वाली आवश्यक सामग्री की ढुलाई, कनेक्शन काटने आदि का भुगतान, फंड की मांग हर माह मुख्यालय भेजने, थर्ड पार्टी के स्थान पर विभागीय अधिकारियों की समिति से कार्यों का सत्यापन आदि के समझौते हुए।
समझौता वार्ता में अधीक्षण अभियंता अशोक कैम, अधिशासी अभियंता अनिल आहूजा, उप मुख्य लेखाधिकारी ब्रजेंद्र कुमार, वरिष्ठ कार्यकारी सहायक अजय कुमार और यूनियन की ओर से मंडल अध्यक्ष राजनारायण गुप्ता, जिलाध्यक्ष सचिन मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, मंडल महासचिव शैलेष सिंह सहित मानवेंद्र सिंह, अनूप मिश्रा, मुबीन खां, राकेश श्रीवास, निर्भय सिंह, जीतेंद्र तिवारी इत्यादि उपस्थित रहे।