colectret gyapan dene aaye praspa.
- फोटो : BANDA
बांदा। बेरोजगारी समेत 10 सूत्री ज्वलंत समस्याओं को लेकर बुधवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) प्रसपा युवा प्रकोष्ठ ने प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। प्रदर्शन में किसानों, मजदूरों, किसानों से जुड़ी समस्याओं को उठाया गया।
युवा जिला संयोजक एजाज खां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों को वापस लिए जाने, डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दाम जीएसटी के दायरे में लाकर मिनिमम किए जाने, पांच एकड़ तक के किसानों को खाद, बीज, कीटनाशक दवाएं व सींच उपलब्ध कराने, किसानों को अन्ना मवेशियों से निजात दिलाने, बिजली दरें कम किए जाने, विद्युत कटौती बंद किए जाने समेत 10 सूत्री मांगे शामिल हैं।
प्रदर्शन में शिवपाल सिंह, रोहन सिंह, धनेश सोनी, राकेश सिंह चंदेल, दिलीप शर्मा, मौलाना उसमान गनी, उत्तम सिंह चौहान, द्वारिका प्रसाद, शिवबली, इंद्रपाल, अंकित, आशीष सोनकर, शबाना खातून, आरिफ खां, मान सिंह यादव आदि शामिल रहे।