बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के इकलौते रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में पीजी कक्षाओं के प्रवेश शुरू हो गए हैं। प्रवेश का यह दूसरा चरण चल रहा है। वर्तमान में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में 13 विषय हैं। इनकी 49 सीटों में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है।
रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में ईएनटी, एनेस्थेसिया, जनरल सर्जरी, नेत्र रोग, स्त्री रोग, बाल रोग, रेडियोलॉजी, एनाटमी, फिजियोलॉजी, फोरेंसिक, कम्युनिटी मेडिसिन, पैथोलॉजी, फार्माकोलॉजी के पीजी कोर्स संचालित हैं। इनमें प्रवेश की पहले चरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
पीजी करने के इच्छुक डॉक्टरों ने ऑनलाइन आवेदन कर दिए हैं, अब दूसरे चरण में विकल्प चुने जा रहे हैं। इसके बाद प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुनील कौशल ने बताया कि पीजी में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू है। दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जा रही है।