फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज से उम्र की शर्त हटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुढ़ापे में हज की तमन्ना रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने इस वर्ष हज यात्रियों पर लागू की गई आयु सीमा में छूट दे दी है। अब 65 वर्ष से अधिक उम्र दराज वाले बुजुर्ग भी हज का फर्ज अदा कर सकेंगे।
विज्ञापन

हज कमेटी के इस फैसले की जानकारी देते हुए हज ट्रेनर हाजी गुलाम मुस्तफा ने बताया कि अब तक 65 वर्ष से अधिक उम्र वालों को हज यात्रा पर जाने की इजाजत नहीं थी।
इस वर्ष हज कमेटी ऑफ इंडिया ने इस शर्त को वापस ले लिया है। अब सभी उम्र के लोग हज पर जा सकेंगे। यह भी बताया कि रिजर्व कैटेगरी भी शुरू कर दी गई है। इसमें 70 वर्ष से अधिक उम्र वालों को एक साथी के साथ जाने की इजाजत दे दी गई है। श्री मुस्तफा ने यह भी बताया कि हज आवेदन की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2022 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें