फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस छात्रों का बहुराष्ट्रीय कंपनियों में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के 20 छात्र-छात्राओं का चयन बहुराष्ट्रीय कंपनियों में हुआ है। यह सभी 3 से 6 लाख के सालाना पैकेज पर ट्रेनी इंजीनियर के रूप में काम करेंगे। छात्रा चंचल मौर्या का दो कंपनियों में चयन हुआ है।
विज्ञापन

ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट प्रभारी आशीष श्रीवास्तव एवं उप प्रभारी डॉ. अनुराग चौहान ने बताया कि टेक्सट्रान टेक्नॉलाजी प्राइवेट लिमिटेड में कालेज के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग छात्र अश्विनी कुमार, संजना कुमारी, चंचल मौर्या और मैकेनिकल इंजीनियरिंग की कौशिकी प्रजापति, सौम्या श्रीवास्तव का चयन हुआ है। इसी तरह जारो एजूकेशन कंपनी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग छात्र पारस तिवारी का चयन हुआ है।
टीसीएस में इन्फारमेशन टेक्नालॉजी छात्र बासित अली सिद्दीकी, सौम्या साहू, दीपक कुमार, गार्गी मिश्रा व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग छात्र आनंद गंगौरिया का चयन किया गया। विप्रो इलाइट कंपनी में इंफारमेशन टेक्नालॉजी विभाग के छात्र आशुतोष गुप्ता, हर्षिता नायक, माधुरी, नयन गुप्ता, रजनीश कुमार, धर्मेंद्र तिवारी, अभिनव गुप्ता और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग छात्र अभियांस सिंह, चंचल मौर्या, विशाल कनौजिया को चयनित किया गया है। कालेज निदेशक प्रो.एसपी शुक्ल ने कहा कि छात्रों की यह सफलता उनकी मेहनत का परिणाम है। कुलसचिव डॉ. आशुतोष तिवारी समेत शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें