फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नशेड़ी संविदा चालक पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे बांदा डिपो की रोडवेज बस कर्वी से बांदा आ रही थी। इसमें संविदा चालक पवन दुबे शराब के नशे में धुत्त हो बस चला रहा था।
विज्ञापन

रोडवेज बस जैसे ही झांसी प्रयागराज नेशनल हाइवे पर अतर्रा से निकली, तभी चालक गलत तरीके से अनियंत्रित बस चलाने लगा। यात्रियों ने चालक का विरोध किया और बस रोकने की बात कही। बस के रुकते ही यात्रियों ने चालक को फटकार लगाई और बस से नीचे उतर गए। इसी दौरान कर्वी की तरफ जा रहे टीआई मान सिंह ने रोडवेज बस को हाईवे में खड़ी देखी तो वह रुक गए।
विज्ञापन

यात्रियों ने टीआई से शिकायत की। टीआई ने दूसरी बस से यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य के लिए रवाना किया। इधर, संविदा चालक पवन दुबे पर कार्रवाई करते हुए टीआई ने अग्रिम आदेशो तक के लिए उसका रूट ऑफ कर दिया है। टीआई ने उच्चाधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें