फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की पीढ़ी को संस्कार देने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। गौरा बाबा मंदिर में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ व संगीतमयी श्रीराम कथा के चौथे दिन मानस प्रवाचिका रमा ने श्रीराम जन्म की कथा सुनाई। कहा कि आज की पीढ़ी को संस्कार देने की जरूरत है।
विज्ञापन

कहा कि आधुनिकता की दौड़ में लोग अपनी सनातन वैदिक परंपरा को भूूलते चले जा रहे, जिससे लोगों का पतन हो रहा है। ब्राह्मण कुल में जन्म लेने के बावजूद आज के युवा पीढ़ी देर रात तक इधर-उधर घूमने सहित मोबाइल पर लगे होने के कारण सेहत को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
कथा व्यास ने पुरानी परंपराओं को निभाने के लिए सभी लोगों को सूर्य उपासना से संध्या वंदन तक प्रतिदिन करने को कहा, जिससे दरिद्रता और रोग दूर होते हैं। मंदिर के महंत पुरुषोत्तम दास ने कहा कि कथा का आयोजन 19 अगस्त तक होगा।
विज्ञापन

महायज्ञ के आचार्य विजय शंकर मिश्रा, जगदीश पांडेय, सुरेश गौतम, आनंद राजा गुप्ता, मनीष अग्रवाल, विवेक, प्रिंस, बच्चा पांडेय, नवल किशोर, कालका शिवहरे, डॉ. राजेश शर्मा, संतोष जयसवाल, राघवेंद्र गुप्ता, देशबंधु आदि मौजूद रहे। आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें