बांदा। संदिग्ध हालात में युवक की मौत हो गई। परिजन और पुलिस बीमारी से मौत बता रहे हैं। बिना पोस्टमार्टम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
शहर के मर्दननाका हरदौल तलैया निवासी दिलशाद (35) पुत्र अजीजुर्रहमान की संदिग्ध हालात में रविवार की देर रात ससुराल में मौत हो गई।
दिलशाद की मौत को लेकर चर्चा रही कि रात को पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। मामला पुलिस तक पहुंच गया। मर्दननाका चौकी पुलिस ने जांच की और आरोपों को खारिज कर दिया। चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दिलशाद वर्ष 2004 में शादी के बाद से अपनी ससुराल में रहता था।
वह मूलरूप से कबरई (महोबा) का रहने वाला था। यहीं मैकेनिक की दुकान किए था। कई दिनों से बीमार था। नशे का भी लती बताया गया। यह भी बताया कि स्वाभाविक मौत होने से परिजनों ने दिलशाद का अंतिम संस्कार कर दिया।