फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: हाईस्कूल में फेल छात्र ने ट्रेन से कटकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुरा। हाईस्कूल के रिजल्ट में फेल हुआ छात्र घर से लापता हो गया। रविवार को सुबह उसका शव हमीरपुर के भरूआ सुमेरपुर रेल लाइन में पड़ा मिला। पिता ने हाईस्कूल में फेल होने पर खुदकुशी की आशंका जताई है। शव का पोस्टमार्टम हमीरपुर में कराया गया है।
विज्ञापन

जसपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी शिवा जी (15) मधुसूदनदास आदर्श इंटर कॉलेज जसपुरा में 10वीं का छात्र था। शनिवार को हाईस्कूल का रिजल्ट आने पर वह फेल हो गया था। इससे वह घर से बिना बताए कहीं चला गया था। रविवार को सुबह उसका शव हमीरपुर के भरूआ सुमेरपुर रेल पटरी में पड़ा मिला। आरपीएफ ने शव के पास मिली डायरी में लिखे फोन नंबरों से उसके परिजनों को सूचना दी। उसकी जेब में 350 रुपये भी बरामद हुए हैं।
पिता नरेंद्र ने बताया कि शिवा दो भाई दो बहन हैं। यह दूसरे नंबर का था। उसकी बड़ी पुत्री राधिका, महिमा व रामजी हैं। पिता ने आशंका जताई है कि हाईस्कूल में फेल होने की वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। शव का पोस्टमार्टम हमीरपुर में कराया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार उसके गांव में कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें