फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दिव्यांग युवक ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पड़ुई गांव में पैर से दिव्यांग पुत्तीलाल (20) ने शनिवार शाम घर में जहर खा लिया। परिजनों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

चाचा संतोष ने बताया कि शाम के समय जब परिजन खेत से लौटे तो पुत्ती को पलटी करते देखा। उन्होंने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी रविवार की सुबह मौत हो गई। पुत्ती तीन भाइयों में बड़ा था। एक बहन है। घर में मां राजकुमारी है। पिता लल्ला यादव के पास दो बीघा जमीन है। वह बंटाई पर खेती लेकर किसानी का काम करते हैं।
चार दिन पहले उसकी पेंशन का बकाया नौ हजार रुपये भी बैंक में आया था। चाचा संतोष आत्महत्या का कारण नहीं बता सके। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि परिजन कारण नहीं बता सके हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मुशर्रफ खां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें