फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंगी और कर्ज से परेशान मजदूर ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान मजदूर ने फांसी लगाकर जान दे दी। लाश का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना के बाद पहुंचे लेखपाल ने पूछताछ के बाद तंगी की बात स्वीकारी है। परिजनों और प्रधान का कहना है कि उस पर साहूकारों का कर्ज था और वह बेटी की शादी के लिए परेशान था।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के अरबई गांव का बैजनाथ (45) पुत्र प्रहलाद मजदूरी करता था। कुछ खेती बंटाई पर भी करता था। रविवार को सुबह घर के नजदीक बडे भाई लखन के सूने मकान में रस्सी के फंदे से उसकी लाश टंगी मिली। मृतक के पुत्र दिनेश ने बताया कि शनिवार की रात वह घर में खाना खाने के बाद खेत चला गया था। पिता घर पर ही सो गए थे। रविवार को सुबह चाचा लखन के सूने मकान में भूसा रखने पहुंचा तो पिता की लाश रस्सी पर टंगी मिली। पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम कराया है। साहूकारों का उस पर करीब 30 हजार रुपए कर्ज था। बेटी की शादी करने की चिंता में भी वह काफी परेशान रहता था। शायद इसी से दुखी होकर उसने फांसी लगा ली।
एक अन्य घटना में महोबा जिले के कबरई निवासी मुकेश (25) पुत्र छेदीलाल ने शनिवार की रात नशे की हालत में अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। घरवालों ने आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पिता छेदीलाल ने बताया कि वह नशे में शराब पीने को रूपए मांग रहा था। इनकार करने पर आग लगा ली। उधर, कालूकुआं निवासी मीनू सिंह (25) पत्नी निशान सिंह ने शनिवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया। एक अन्य घटना में सिंहपुर (तिंदवारी) निवासी शत्रुघन (27) पुत्र गया प्रसाद ने शनिवार की रात घरेलू कलह के चलते डाई पी ली। देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव निवासी सोनू (26) पुत्र सिकंदर सिंह ने शनिवार की रात घरवालों से नाराज होकर सल्फास की गोलियां खा लीं। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें