मतदाताओं को मतदान के प्रति पे्ररित करने के आयोजनों का सिलसिला जारी है। शनिवार को तिंदवारी के एसएन इंटर कालेज में रंगारंग कार्यक्रमों के बीच 90 प्लस मतदान की अलख जगाई गई।
छात्र-छात्राओं को सलाह दी कि दो घंटा रोज अखबार पढ़े। इससे उनका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। उधर, बड़ोखर ब्लाक के हटेटी पुरवा गांव में पिछले चुनाव में साढ़े 87 फीसदी से ज्यादा मतदान होने पर ग्रामीणों और बीएलओ को सराहते हुए इस चुनाव में इससे अधिक मतदान का आह्वान किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी हीरा लाल ने कहा कि छात्र-छात्राएं जो अभी वोटर नहीं है। वह अपने परिवार और पड़ोसियों को प्रेरित कर वोट डलवाएं। यही उनका मतदान हैं। डीएम ने छात्र-छात्राओं से कहा कि रोजाना एक से दो घंटे अखबार जरूर पढ़े।
इससे उनका सामान्य ज्ञान विकसित होगा। सिविल परीक्षा में 70 फीसदी सवालों के जवाब अखबारों में होते हैं। 90 प्लस मतदान के अलावा अन्य कामों में भी यही लक्ष्य निर्धारित करें। मतदान केंद्र का माहौल खुशनुमा रहेगा।
डीएम ने हटेटी पुरवा के बीएलओ शिक्षामित्र सुरेश कुमार प्रशस्ति पत्र दिया। इस अवसर पर एसडीएम संदीप कुमार, रिटायर्ड सीडीओ हीरा लाल, डीआईओएस हिफजुर्रहमान, तहसीलदार अवधेश निगम, प्रभारी बीडीओ डॉ.प्रियंका शुक्ला, प्रधानपति ओम प्रकाश, सचिव प्रेमा सिंह, फिजियो एमडी शरीफ, सुरेश धुरिया, सचिव निरंजन शुक्ला आदि शामिल रहे।
हटेटी पुरवा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में डीएम सहित अधिकारियों और ग्रामीणों ने खिचड़ी भोज किया।