फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार टेंपो पलटने से 2 किशोरियों सहित 7 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। तेज रफ्तार टेंपो पलटने से दो किशोरियों सहित सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। बुधवार को दोपहर बांदा से सवारियां भरकर टेंपो पपरेंदा गांव जा रहा था।
विज्ञापन

बांदा-बहराइच स्टेट हाईवे पर शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मवई गांव के पास तेज रफ्तार टेंपो असंतुलित होकर पलट गया।
इसमें सवार मवई गांव का ओमप्रकाश (35) व उसकी पत्नी मैना (30) सहित लामा गांव की आशा (50) पत्नी प्रमोद सिंह व उसका पुत्र लवकुश (35), काजल (16) पुत्री कमलेश और वंदना (16) पुत्री संतराम तथा बड़ोखर बुजुर्ग का आनंदी (35) पुत्र शिवशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल लाया गया। टेंपो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें